बाज़ार इसलिए लिखो कविता ताकि पढ़ सको तुम खुद को कतरे कतरे में टूटते बहते मन को जोड़ सको बाँध सको जान सको कहाँ है क्षितिज ,कहाँ है भ्रम कहाँ है उड़ान जी सको अपने उद्वेलित पलों को ... ढूंढ़ सको एक व्योम अपने लिए हाँ लिखो कविता सिर्फ अपने लिए ... रश्मि प्रभा ============================================================= बाज़ारक्यूं लिखूं कविता? ताकि उधेड़ दिया जाए और कतरा-कतरा बिखेर दिया जाए शुष्क हवाओं में और सूरज की तपिश भस्म कर दे उन विचारों को उन संवेदनाओं को जो मेरे जिस्म में सिंचे हैं क्यूं लिखूं कविता? जबकि पता है बिकाऊ होते जा रहे अहसासों के बाज़ार में बिकेगी लिफ़ाफ़ा-दर-लिफ़ाफ़ा या पड़ी होगी किसी कबाड़ी की दुकान पर फिर से री-साइकिल होकर बिकने के लिए ताकि लिखी जाए फिर नई कविता () विजय कुमार (मुदगिल)http://vijaymaudgill.blogspot.com/ vijaymaudgill@gmail.com 9888336111 Dainik Bhaskar daily hindi Newspaper main as a Sr. Designer बाज़ार इसलिए लिखो कविता ताकि पढ़ सको तुम खुद को कतरे कतरे में टूटते बहते मन को जोड़ सको बाँध सको जान सको कहाँ है क्षितिज ,कहाँ है भ्रम कहाँ ह... Read more » 11:00 AM