ईश्वर ईश्वर - एक शक्ति बिना उसके कुछ भी नहीं ... रश्मि प्रभा ===============================================================ईश्वर आज मै आपके सामने ईश्वर की भक्ति के बारे में अपने विचार रख रही हूँ और आप सभी से चाहती हूँ कि आप भी अपने विचार बताएं - बचपन से ही हमे ये बताया जाता है के भगवान् जी से जो भी मांगो भगवान् जी वो दे देते है, और सच में हम भगवान् जी से जो भी मांगते वो मिलता था , उस समय हम भगवन जी से नए कपडे अच्छा खाना ऐसी ही चीज़े मांगते थे , और हमारे माता पिता हमारी मांग पूरी करते थे ... तब भगवान् जी मेरे बेस्ट फ्रेंड हुआ करते थे... थोड़े बड़े हुए तो मांगे बढ़ने लगी , सारी फीलिंग्स माँ पापा को नहीं बता पाते थे तो फिर भगवान् जी का दरवाजा खटखटाते , हम्म तब की मांग थी , पढाई में अच्छे नंबर लाना , वो मांग भी काफी हद तक भगवान् जी ने पूरी की , तो उनके प्रति विश्वास और बढ़ गया. अब आया जवानी का दौर , और इस उम्र में प्यार होना लाजमी है , , और अपनी नैया पार लगवाने के लिए भगवान् जी को फिर से परेशान करना शुरू कर दिया,बेहद मुश्किलों के बावजूद इस बार भी भगवान् जी ने मेरी प्रार्थना सुन ही ली .. अब विचार करने की बात ये है कि क्या मैं और मेरे जैसे कई लोग स्वार्थी हैं , हमने भगवान् जी को अपना मित्र अपनी मांगे पूरी करने के लिए बनाया है, कोई भी परेशानी जीवन में आई तो शुरू हो गए अपने भगवान् जी को परेशान करने में, मैंने बचपन में ये भी सुना था हम जो भी अच्छे या बुरे करम करते है उसका लेखा जोखा ऊपर वाले के पास होता है, हम पूरी दुनिया से झूठ बोल सकते है पर अपने अन्दर के ईश्वर से नहीं , मै तो इस बात से पूरी तरह से सहमत हूँ ...पता नहीं सचाई क्या है पर मेरी ईश्वर में पूरी आस्था है , और ये मरते दम तक बरक़रार रहेगी , चाहे राहो में कितनी भी मुश्किलें आये. " भगवान् जो भी करता है , अच्छे के लिए ही करता है" गीता शर्माhttp://geetumirchi.blogspot.com/ ईश्वर ईश्वर - एक शक्ति बिना उसके कुछ भी नहीं ... रश्मि प्रभा =============================================================== ईश्वर आज मै... Read more » 11:02 AM