गाँव से भागता हुआ आदमी जब 
शहर की ओर भागने लगा था तो 
सबकुछ पाने की चाह से कितना 
लाचार और बेबस सा था और है 
गाँव भी टूटने लगे हैं अब तो देखो 
लौटाकर आयें भी तो जैसे गाँव भी
नज़र आने लगा है गाँव भी बेरूखा 
न चौपाल है न फूंकता चलम कोई 
न कूएँ से भरती पानी पनिहारी भी 
खेत खलिहानों से बैलों की न जोड़ी 
न गाय भैसों से भरा खलिहान है 
न कूदते नहाते बच्चे तालाब में अब 
न प्यार के लिये मर मिटाता भी कोई 
मेहमान आतेजातें पडौसी को खबर नहीं 
रात के न भजन संध्या आरती होती है 
स्वार्थ का सूरज अब तपने लगा यहाँ भी 
गाँव से भागता हुआ आदमी जब 
सेल टीवी पीसी से उबने लगा आदमी 
बंगलों में भले लगाये हों पौधे लोन मगर
वो स्पर्श मिलता नहीं मिट्टी का अभी वो 
गाँव में छोडकर आये थे नंगे पाँव के निशाँ 
दूध दोहती माँ का प्यार गाय की मीठी नज़र
मख्खन से भरे बर्तन से उठती सुगंध अब 
छूट गया है प्यार हर चीज में भी स्वाद का 
माँ वृद्धाश्रम में रोटी हमारा समय भी हो गया
कसी लौटूं गाँव में अब शहर से भी आगे बढ़ा
खेत के पैसों की धूम से बिज़नेस की बात अब 
होने लगी है होड अब तो मकानों के जंगलों में 
न शहर में रह सकता मैं न गाँव का हो सकूं मैं
() पंकज त्रिवेदी 
 जन्म- ११ मार्च १९६३/ संप्रति- श्री. सी.एच. शाह मैत्रीविद्यापीठ महिला कॉलेज। साहित्य क्षेत्र- कविता, कहानी, लघुकथा, निबंध, रेखाचित्र, उपन्यास, राजस्थान पत्रिका में पत्रकारिता/ रुचि- पठन, फोटोग्राफी, प्रवास, साहित्यिक-शैक्षिक और सामाजिक कार्यों में रुचि। प्रकाशित पुस्तकों की सूची- अगनपथ (लघुउपन्यास)  तथा भीष्म साहनी श्रेष्ठ वार्ताओं का- हिंदी से गुजराती अनुवाद,  अगनपथ (हिंदी लघुउपन्यास),

गाँव से बागती लड़कियों पर कुछ नहीं लिखा क्या ?
ReplyDeleteआदमी होकर आदमी पर ...
सच है| हम गावों के लोग, न शहर के हो पाए हैं न गावों के ही |
ReplyDeleteएक सच्ची-मुच्ची अच्छी रचना...
bahut badiya chintansheel rachna ..
ReplyDeleteprastuti ke liye aabhar!
गाँव से भागता हुआ आदमी जब
ReplyDeleteसेल टीवी पीसी से उबने लगा आदमी
बंगलों में भले लगाये हों पौधे लोन मगर
वो स्पर्श मिलता नहीं मिट्टी का अभी वो
गाँव में छोडकर आये थे नंगे पाँव के निशाँ ..... त्रिवेदी जी सच्चा मर्म चित्रित किया है जिसे सब महसूस करते हैं
सच्चाई का आइना दिखाती कविता. बहुत सुंदर.
ReplyDelete